मोतिहारी
कल्याणपुर में वाहन की चपेट में आई वृद्धा, मौके पर मौत
By Deshwani | Publish Date: 17/2/2018 8:37:28 PMकल्याणपुर। कुमारी रागिनी मिश्रा
थाना क्षेत्र के बलिबेलवा पुल के नजदीक वाहन की ठोकर से 65 वर्षीया शिवकली देवी की घटनास्थल पर मौत हो गई। जानकारी के अनुसार मृतका पिपराखेम पंचायत के जगदीशपुर निवासी स्व0दशई ठाकुर की पत्नी थी, जो अपने घर से शिवचर्चा में बलीबेलवा जा रही थी कि पीछे से अज्ञात वाहन की ठोकर लगने से घटनास्थल पर उसकी मौत हो गयी। वहीं वाहन चालक भागने में सफल रहा। इसकी सूचना मिलते ही परिजनों ने शव को अपने घर लाकर पुलिस को सूचना दी। परिजनों ने इस मामले में प्राथमिकी दर्ज करने से इंकार करते हुए शव का अंतिम सस्कार कर दिया।