मोतिहारी
बिहार से हुआ सामाजिक कुरीतियों का सफाया: भुवन
By Deshwani | Publish Date: 17/2/2018 7:15:08 PMसुगौली। शिवेश झा
जदयू प्रखंड कार्यालय में शनिवार को जदयू कार्यकर्ताओं की बैठक संपन्न हुई। बैठक को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष भुवन पटेल ने कहा कि सरकार द्वारा चलाए जा रहे सामाजिक बदलाव की बयार अब दिखने लगी है। पहली बार सरकार ने अपनी नीति और सिद्धांतों को जन-जन तक पहुंचाने के संकल्प के साथ नशाबंदी,दहेजबंदी और बाल विवाह जैसी सामाजिक कुरीतियों का बहिष्कार करने का काम किया है। उन्होंने कहा कि इन सामाजिक कुरीतियों के बहिष्कार से बिहार प्रगति के पथ पर चल पड़ा है। इसको लेकर कार्यकर्ताओं को एक दिवसीय शिविर का आयोजन कर प्रशिक्षण दिया जाएगा। मौके पर मुख्य रूप से प्रदेश जदयू नेता राजकिशोर ठाकुर, सरदार मंजीत सिंह, बृजबिहारी पटेल,मोहनलाल सहनी,रमेन्द्र कुशवाहा, ब्रजेश पटेल,हफीज मियां,बलिराम सिंह, कृष्णकांत मिश्रा, रामाश्रय पासवान आदि उपस्थित थे। बैठक की अध्यक्षता प्रखंड कार्यकारी अध्यक्ष अखिलेश झा ने की।