रक्सौल। अनिल कुमार
छोटा परेउवा हनुमान मंदिर से देवी- देवताओं की प्राणप्रतिष्ठा की लेकर जलयात्रा निकली। गाजे- बाजे के साथ स्थानीय छोटा परेउवा से कौङिहार गाँव होते हुए लक्षुमानवा उतरवाहिनी नदी में 501 कुँआरी कन्याओं ने अपने माथे पर कलश रख जल यात्रा की। इसके बाद स्थानीय मंदिर परिसर में यात्रा पहुंची। उक्त कार्यक्रम में 17 फरवरी को वेदिका देव स्थापन,18 मूर्ति संस्कार,19 देवी-देवता अधिवास, 20 नगर भ्रमण, 21 को अचल प्राण प्रतिष्ठा एवं पूर्ण आहुति समारोह होना है। उक्त कार्यक्रम में आचार्य उमेश पाठक, प्रो.अखिलेश दयाल, योगेन्द्र साह, विजय महतो, यमुना साह, वीरा राउत,बब्लू पांडे,उपेन्द्र साह,शेषनाथ तिवारी,विरेन्द्र शास्त्री,अविनाश कुमार,राहुल रावत,दिनेश साह,विरेन्द्र पटेल,अवधेश यादव,डा.प्रहस्त कुमार,हरिकिशोर राउत,श्यामनाथ महतो,संजय कुमार,सोहन सर्राफ,कुन्दन कुमार,सुरेश मिस्त्री,प्रमोद कुमार,नागेन्द्र राउत,महेश राउत शामिल थे।