ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी के केसरिया से दो गिरफ्तार, लोकलमेड कट्टा व कारतूस जब्तभारतीय तट रक्षक जहाज समुद्र पहरेदार ब्रुनेई के मुआरा बंदरगाह पर पहुंचामोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगात
बिहार
फिटनेस जांच में थानाध्यक्षों की दौड़, तुरकौलिया फर्स्ट, झरोखर व दरपा क्रमश: सेकेण्ड थर्ड, मिले पांच-पांच हजार
By Deshwani | Publish Date: 15/2/2018 11:00:00 PM
फिटनेस जांच में थानाध्यक्षों की  दौड़, तुरकौलिया फर्स्ट, झरोखर व दरपा क्रमश: सेकेण्ड थर्ड, मिले पांच-पांच हजार

मोतिहारी पुलिस लाइन में थानाध्यक्षें की दौड़।

मोतिहारी। पूर्वी चम्पारण के थानाध्यक्षों को पुलिस लाइन मैदान में गुरुवार को एसपी के समक्ष दौड़ लगानी पड़ी। मामला फिटनेश जांच का था। पुलिस लाइन मैदान के चार चक्कर नियत समय में लगाने थे। लिहाजा जिला पुलिस की शान रह गयी। सभी ने नियत समय के भीतर चक्कर पूरे कर लिए। जिसमें तुरकौलिया थानाध्यक्ष अखिलेश मिश्रा ने बाजी मार ली। उन्होंने दौड़ में सभी थानाध्यक्षों को पीछे छोड़ दिया और प्रथम धावक का तमगा झटक लिया। 

जिले के एसपी उपेन्द्र शर्मा ने सभी को पारोतोषिक देकर उनका उत्साहवर्धन किया। दौड़ में एक से पांच तक स्थान पाने वाले थानाध्यक्षों को उन्होंने पांच-पांच हजार रुपये इनाम के रूप में दिए वहीं शेष सभी थानाध्यक्षाें को एक-एक हजार रुपये दिए गये।
दौड़ में स्थान        थानाध्यक्ष           थाना 
प्रथम               अखिलेश मिश्रा       तुरकौलिया 
द्वितीय           लालबाबू प्रसाद       झरोखर 
तृतीय              रामबाबू प्रसाद        दरपा 
चतुर्थ               सज्जाद                पचपकड़ी 
पंचम               संदीप कुमार          मधुबन

इस मौके पर सदर डीएसपी पंकज रावत, सिकरहना के एसपी बमबम चौधरी, अरेराज डीएसपी नुरुल हक, चकिया डीएसपी मुंद्रिका प्रसाद, रक्सौल डीएसपी राकेश कुमार, सार्जेंट अमरेन्द्र कुमार, अनिल कुमार व मेजर मनोज कुमार सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद थें।
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS