ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगातदेश की संस्कृति का प्रसार करने वाले सोशल मीडिया कंटेंट क्रिएटर को प्रधामंत्री ने संर्जक पुरस्कार से सम्मानित किया'दंगल' फेम सुहानी भटनागर की प्रेयर मीट में पहुंचीं बबीता फोगाट
मोतिहारी
बाल विवाह व दहेज के खिलाफ ब्राह्मण युवा शक्ति ने निकाली जागरूकता रैली
By Deshwani | Publish Date: 15/2/2018 6:53:37 PM
बाल विवाह व दहेज के खिलाफ ब्राह्मण युवा शक्ति ने निकाली जागरूकता रैली

 रक्सौल। अनिल कुमार

   रक्सौल शहर में बाल विवाह, दहेज प्रथा एवं आरक्षण के खिलाफ गुरुवार को ब्राहमण युवा शक्ति द्वारा जागरूकता रैली निकाली गयी। ब्राहमण युवा शक्ति संगठन के अध्यक्ष राजू कुमार उपाध्याय की अध्यक्षता में निकाली गयी जागरूकता रैली में शामिल युवाओं ने दहेज बंदी व बाल विवाह को लेकर सरकार द्वारा बनाये गये कानून की सराहना करते हुए कहा कि अब हम सबकी की जिम्मेवारी है कि समाज से इस अभिशाप के खात्मे में सहयोग करें। अब वह समय आ गया है कि आरक्षण का आधार जाति से हटाकर आर्थिक किया जाये। आर्थिक आधार पर आरक्षण का पैमाना सेट हो और वैसे लोगों को नौकरी में प्राथमिकता दी जाये। शहर के कर्पूरी आश्रम से निकली जागरूकता रैली नगर परिभ्रमण करते हुए पुन: आश्रम में पहुंची,यहां पर एक सभा का आयोजन किया गया। सभा को संबोधित करते हुए श्री उपाध्याय ने बताया कि आरक्षण को लेकर न्यायपालिका भी टिप्पणी कर चुकी है। आरक्षण के कारण प्रतिभा दब जाती है। वैसे लोग जिनकी आर्थिक स्थिति सही नहीं है और उनको सहयोग की आवश्यकता है, उन्हें नौकरी नहीं मिल पाती है। वहीं रैली में शामिल सभी ने बाल विवाह और दहेज जैसी कुरीतियों के खात्मे के लिए काम करने का संकल्प लिया। कार्यक्रम का संचालन अनिला तिवारी ने किया। मौके पर अमरेश पाण्डेय, चंदन मिश्रा, दीपक मिश्रा, कौशल किशोर मिश्रा, मुन्ना पाण्डेय, मनीष पाठक, प्रशांत तिवारी, रूद्रराज मिश्रा, बब्लू पाण्डेय, राहुल गुप्ता, राजकिशोर मिश्रा, दीपक तिवारी, सौरभ कुशवाहा, दीपक पाण्डेय, गौतम मिश्रा, बलीराज पाण्डेय, सोनू सर्राफ, ओमप्रकाश, उमेश पाठक, सुनिल कुमार, रंजन कुमार सहित अन्य मौजूद थे।।    
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS