मोतिहारी
यूनियन के विवाद में टेम्पो चालक की हॉकी स्टिक से पिटाई, अस्पताल में भर्ती
By Deshwani | Publish Date: 14/2/2018 9:24:11 PMमोतिहारी। देशवाणी न्यूज नेटवर्क
शहर के मीनाबाजार-स्टेशन रोड में एक टेम्पो चालक को हॉकी स्टिक से मारपीट कर जख्मी कर दिया गया। घटना का कारण यूनियन का विवाद बताया जा रहा है। इस बात घायल टेम्पो चालक बैरिया तुरकौलिया निवासी िफरोज आलम ने नगर पुलिस को दिए बयान में बताया िक वह अपना टेम्पो लेकर मीनाबाजार से स्टेशन आ रहा था। इस दौरान रास्ते में चांदमारी निवासी राजकुमार तिवारी उर्फ राजन तिवारी,धर्मेन्द्र कुमार, संजय कुमार समेत 4-5 अज्ञात ने हॉकी स्टिक से मारपीट कर घायल कर दिया। घायल चालक का इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।