मोतिहारी
सात दिवसीय भागवत महापुराण को लेकर निकली भव्य शोभा यात्रा
By Deshwani | Publish Date: 13/2/2018 6:33:05 PMचिरैया। अर्चना रंजन
मोतिहारी प्रखंड के रामसिंह छतौनी पंचायत के पटपरिया गजपुरा गांव में (14 फरवरी से लेकर 20 फरवरी तक) सात दिवसीय भागवत महापुराण कथा को लेकर मंगलवार को 501 कन्याओं ने कलश यात्रा सह शोभायात्रा में भाग लिया। बता दें कि कलश यात्रा पूरे गाजे बाजे के साथ निकली। 501कन्याओं के आलावा हजारों की संख्या में श्रद्धालु भक्तों ने भाग लिया। कलश यात्रा गजपुरा से होते हुए हसुआहाँ उत्तर वाहिनी घाट पहुंची। जहां पूरी विधि-विधान व पूजा-पाठ के साथ कन्याओं ने कलश में जलबोझी की। बता दें कि भागवत महापुराण के आयोजन गजपुरा के दीनानाथ साह द्वारा किया गया है। महापुराण के अध्यक्ष पूर्व डीएसपी जानकी प्रसाद हैं।