बिहार
तो कैमेस्ट्री का प्रश्नपत्र भी हुआ लीक, संशय बरकरार
By Deshwani | Publish Date: 10/2/2018 7:45:02 PMमोतिहारी। देशवाणी न्यूज नेटवर्क
बिहार में इंटरमीडिएट साइंस परीक्षा नकल माफिया की कारगुजारी के कारण रोज-रोज चर्चा में रह रही है। शनिवार को भी कैमेस्ट्री का प्रश्न पत्र लीक होने की बात सामने आई। परीक्षा केंद्र में कैमेस्ट्री की परीक्षा हो रही थी और बाहर प्रश्न पत्र वायरल हो रहे थे। प्रश्न पत्र असली है या नकली इसकी पुष्टि नहीं हो पायी है। बता दें कि गुरुवार को भी फिजिक्स पेपर और मंगलवार को बायोलॉजी का पेपर लीक हुआ था। हालांकि फिजिक्स पेपर लीक मामले में आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई थी लेकिन बायोलॉजी मामेल में डीएम ने पेपर लीक की पुष्टि कर दी थी लेकिन बोर्ड के चेयरमैन ने लीक होने से इनकार कर दिया। मोतिहारी में फिजिक्स पेपल लीक मामले में पुलिस ने 8 लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस की गिरफ्त में लोगों ने कहा कि उन्होंने ये प्रश्न पत्र खरीदे थे।
इससे पहले भी बायोलॉजी के पेपर लीक मामले में बिहार बोर्ड के चेयरमैन आनंद किशोर ने प्रश्न पत्र लीक होने से इनकार किया था। गौरतलब है कि बिहार बोर्ड की ओर से परीक्षा में नकल रोकने के लिए पैटर्न बदला गया है। इसके बाद भी लगातार तीनों बड़ी परीक्षा के ऑब्जेकटिव को वायरल किया जा रहा है। शनिवार को केमेस्ट्री की परीक्षा होनी थी। इसके पहले ही ऑब्जेकटिव सवालों के उत्तर को वायरल कर दिया गया। हालांकि बिहार बोर्ड का कहना है पेपर परीक्षा के बाद वायरल किया जा रहा है। उसमें भी पेपर सही नहीं है। राज्य के कई जिलों से ऑब्जेक्टिव पेपर के उत्तर वायरल किए जा रहे हैं।