मोतिहारी
रक्सौल प्रखंड कार्यालय परिसर में हुआ शौचालय का निर्माण, मौजूद रहे बीडीओ
By Deshwani | Publish Date: 10/2/2018 5:42:12 PMरक्सौल। अनिल कुमार
रामगढ़वा में स्वच्छ भारत अभियान के अंतर्गत प्रशिक्षण प्राप्त राजमििस्त्रयों द्वारा शौचालय निर्माण किया गया। प्रखंड विकास पदाधिकारी जितेन्द्र कुमार सिंह, प्रखंड समनवेयक संगम कुमार व दयानन्द सिंह, सुदामा सिंह ने इसका निरीक्षण किया। इस दौरान शनिवार को प्रखंड कार्यालय परिसर में शौचालय का निर्माण कराया। इसका निर्माण आरटीपीएस कार्यालय के समीप हुआ है। शौचालय का निर्माण स्वच्छ भारत अभियान के निर्धारित मानदंडों के अनुसार किया गया जिसमें लागत खर्च बारह हजार रुपये है। यह जानकारी प्रखंड विकास पदाधिकारी जितेन्द्र कुमार सिंह ने दी।।