बिहार
तो परीक्षा शुरू होने के साथ ही आउट हो गया भौतिकी का प्रश्न पत्र!
By Deshwani | Publish Date: 8/2/2018 8:29:52 PMमोतिहारी। देशवाणी न्यूज नेटवर्क
सरकार लाख जतन कर ले, मगर कदाचार रोकने में सफलता नहीं मिल रही। बताया जा रहा है कि इंटरमीडिएट परीक्षा के दौरान गुरुवार को प्रथम पाली में संचालित भौतिकी विषय का प्रश्न पत्र आउट हो गया। परीक्षा शुरू होने के पहले ही प्रश्न पत्र बाजार में आ गया था। वाट्सएप्प पर भी प्रश्न उपलब्ध था। परीक्षा खत्म होने के बाद जब प्रश्न मिलाये गए तो कई प्रश्न मिल रहे थे। परीक्षा दे कर निकल रहे कई परीक्षार्थियों से बातचीत की गयी तो उन्होंने इससे अनभिज्ञता जतायी। इस सम्बन्ध में डीईओ मो इफ्तेखार अहमद ने बताया कि सच्चाई का पता लगाया जा रहा है। जिसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। इधर पुलिस ने परीक्षा में गड़बड़ी को लेकर छह मुन्ना भाई को गिरफ्तार किया गया। पुलिस उनसे पूछताछ कर रही है।