ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी के केसरिया से दो गिरफ्तार, लोकलमेड कट्टा व कारतूस जब्तभारतीय तट रक्षक जहाज समुद्र पहरेदार ब्रुनेई के मुआरा बंदरगाह पर पहुंचामोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगात
बिहार
हरसिद्धि में झारखंड निर्मित शराब के 97 पाउच बरामद
By Deshwani | Publish Date: 8/2/2018 5:08:43 PM
हरसिद्धि में  झारखंड निर्मित शराब के 97 पाउच बरामद

मोतिहारी/हरसिद्धि। आशा कुमारी।


हरसिद्धि थाना क्षेत्र के बैरियाडीह गांव से बुधवार की सुबह पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर झारखंड निर्मित शराब का 97 पाउच बरामद किया है। पुष्टि करते हुए थानाध्यक्ष विनोद कुमार सिंह ने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि बैरियाडीह निवासी मंतोष सहनी के घर में शराब का पाउच रखा हुआ है। जहां छापेमारी की गई तो उसके घर में एक प्लास्टिक के बोरे में रखा झारखंड निर्मित शराब का 97 पाउच बरामद किया गया। छापेमारी की भनक लगते ही कारोबारी मंतोष सहनी फरार हो गया। उसके घर से सैमसंग का एक मोबाइल भी बरामद किया गया है। प्रत्येक पाउच 200 मिलीग्राम का है। थानाध्यक्ष ने बताया कि गत माह मंतोष के घर के पास छापेमारी की गई थी तो उसके घर के पीछे से जमीन के नीचे गड़ी स्प्रिट का एक ड्राम बरामद किया गया था, जिसमें करीब  एक लीटर स्प्रिट थी। थानाध्यक्ष ने बताया कि मंतोष सहनी पर प्राथमिकी दर्ज कर उसकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। छापेमारी दल में थानाध्यक्ष विनोद कुमार सिंह ,जमादार अजीत कुमार सिंह ,परमानंद मंडल, दरोगा रामबली प्रसाद, जमादार प्रमुख यादव ,चौकीदार  तफसीर आलम, दफादार राजेश्वरी गिरि,  जवान उमाशंकर ठाकुर सहित सैप बल शामिल थे।

image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS