मोतिहारी
तरंग 2018 खेलकूद प्रतियोगिता: बच्चों ने दिखाई खेल प्रतिभा
By Deshwani | Publish Date: 7/2/2018 8:33:25 PMमोतिहारी/तुरकौलिया। आशा कुमारी
तुरकौलिया प्रखंड के उत्क्रमित मध्य विद्यालय फतेहटोला में बुधवार को प्रखंडस्तरीय बिहार सब जूनियर स्पोर्ट्स मीट तरंग 2018 का आयोजन किया गया। उदघाटन मुखिया संघ के अध्यक्ष अभय शर्मा, बीईओ अरुण कुमार व बिहार नगर पंचायत प्रारम्भिक शिक्षक संघ के अध्यक्ष अरविंद कुमार पांडेय ने संयुक्त रूप से किया। मुखिया संघ के अध्यक्ष श्री शर्मा ने कहा कि खेलकूद प्रतियोगिता के आयोजन से बच्चो के शारीरिक विकास के साथ आपसी सौहार्द विकसित होता है। इस प्रतियोगिता में प्रखंड के सभी मीडिल स्कूल के चयनित बच्चों ने भाग लिया। रघुनाथपुर मिडिल स्कूल के सर्वाधिक बच्चे विभिन्न प्रतियोगिता में सफल हुए। मौके पर बीआरपी प्रमोद प्रसाद, राजकुमार राम, संकुल समन्वयक जगदीश राम, भगयनारायन राम, सीताराम प्रसाद, ममता कुमारी, रविभूषण मिश्र, शिक्षक संघ के सचिव शिव कुमार यादव, धर्मेंद्र कुमार सिंह, देवेन्द्र द्विवेदी, सुनील कुमार, कन्हैया पांडेय, फुलेना राम, मुन्ना राम सहित मौजूद थे।