मोतिहारी
नौ दिनी रुद्र महायज्ञ को लेकर गाजे-बाजे संग निकली जल यात्रा, 1100 कन्याएं थीं शामिल
By Deshwani | Publish Date: 5/2/2018 8:17:18 PMमोतिहारी/हरसिद्धि। आशा कुमारी
हरसिद्धि प्रखंड की हरपुरराय पंचायत के रानीछपरा में हो रहे 9 दिवसीय रुद्र महायज्ञ को ले सोमवार को जलयात्रा निकाली गई। इसमें 11 सौ कुँवारी कन्याओं ने भाग लिया। हाथी-घोड़ा व गाजे बाजे के साथ कलश यात्रा यज्ञ स्थल से बरमसवा होते हुए गायघाट देवी मंदिर तक पहुँची। जहां वेदोच्चारण के साथ धनवती नदी से कुंवारी कन्याओं ने जल भरा। दनही होते हुए कुँवारी कन्या यज्ञ स्थल तक आयी। जयघोष से पूरा सड़क मार्ग गूंज रहा था। महायज्ञ के आयोजक मंडली के प्रमुख पैक्स अध्यक्ष शम्भू प्रसाद, कमल किशोर चौधुर, भोली दुबे, सिपाही सिंह, हीरालाल पांडेय, अनिल कुमार, मुकेश सिंह, शुभम कुमार, रौनक कुमार, कृष्णा साह, विजय ठाकुर सहित अनेक श्रद्धालु भक्त कलश यात्रा में चल रहे थे। पैक्स अध्यक्ष श्री प्रसाद ने बताया कि इस महायज्ञ में प्रवचन देने के लिए उज्जैन से श्री श्री 1008 श्री दामोदर दास, मध्यप्रदेश से सुश्री छाया कुमारी, मुम्बई से प्रमोद लाल यादव सहित नेपाल, अयोध्या, बनारस, दिल्ली, मथुरा, वृंदावन से साधु संत आ रहे हैं। यह महायज्ञ 13 फरवरी तक होगा। इसी दौरान शिव पार्वती मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा की जाएगी।