मोतिहारी
जिला विधिक सेवा प्राधिकार की बैठक में पंचायती के मामलों में नैतिकता पर जोर
By Deshwani | Publish Date: 4/2/2018 8:00:35 PMसुगौली। शिवेश झा
गांवों के ग्राम कचहरी में मामलों के निपटारे में नैतिकता बचाये रखने पर जोर दें। सरकार द्वारा अनुसूचित जाति,जनजाति के लोगों सहित अन्य सभी सरकारी योजनाओं के क्रियान्यवन पर अपनी सहभागिता सुनिश्चित करें। उक्त बातें जिला विधिक सेवा प्राधिकार की एक बैठक को संबोधित करते हुए पैनल अधिवक्ता विजय कुमार सिंह ने कही। उन्होंने कहा कि अब गांवों की राशन दुकान पर भी पॉस मशीन पर अंगूठा लगाने के बाद ही राशन का वितरण किया जाएगा। जिससे गलत लोगों को इसके लाभ लिए जाने पर नियंत्रण हो पायेगा। बैठक को रणधीर कुमार श्रीवास्तव,अनिमेष कुमार,पीएलवी अवधेश कुमार गुप्ता आदि ने संबोधित किया।