मोतिहारी
रालोसपा ने शिक्षा सुधार के लिए लगाई मानव कतार
By Deshwani | Publish Date: 30/1/2018 7:58:22 PMमोतिहारी। देशवाणी न्यूज नेटवर्क
महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर राष्ट्रीय लोक समता पार्टी द्वारा मंगलवार को शिक्षा सुधार, मानव कतार कार्यक्रम के तहत मानव शृंखला बनाई गई। यह कतार मंगल सेमिनिरी हाई स्कूल से लेकर स्टेशन चौक तक लगाई गई थी। कार्यक्रम की शुरुआत महात्मा गांधी को पुष्प अर्पित कर की गई। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष संत सिंह कुशवाहा ने शिक्षा सुधार पर पुरजोर बल दिया। कार्यक्रम में जिला युवाध्यक्ष मधुरेन्द्र सिंह, नगर इकाई के जिलाध्यक्ष कृष्ण कुमार सिंह, पंकज तिवारी, मनीष कुमार सिंह, सुभाष सिंह, अजीत गौतम, अनिकेत पांडेय, राकेश कुमार श्रीवास्तव, संजय सिंह कुशवाहा, सुमित वाजपेयी, सिद्धार्थ सौरभ, प्रकाश सिंह, सुशील सिंह, अमित, किशन, राकेश कुशवाहा, संजीव सिंह आदि मौजूद थे।