मोतिहारी के अरेराज में कृषि तकनीकी सहायक का पंखे से लटकता मिला शव, हत्या या आत्महत्या?
पुराने कृषि कार्यालय के कमरे में मिला कृषि तकनीकी सहायक का फंदे से लटकता शव।
उनके ही मफलसर से बना था फंदा। नहीं मिला है सुसाइड नोट।
मोतिहारी। अरेराज।
अरेराज प्रखंड कृषि कार्यालय में पदस्थापित कृषि तकनीकी सहायक राहुल कुमार सिंह का पुराने कृषि कार्यालाय के कमरे में शव पाया गया। राहुल का उनके ही मफलवर से उनके गले में फंदा लगाया गया था। अपने मफलर को हीं खुद के लिए फांसी का फंदा बनाया था। बताया गया है कि सोमावार की सुबह मफलर के पंदे से पंखे से लटकता उनका शव पाया गया। कई स्थानीय लोगों का कहना है कि यह जांच के बाद ही पता चलेगा कि तकनीकी सहायक राजेश ने किन परिस्थितियों आत्म हत्या की। या उनकी हत्या कर शव को पंखें से लटका दिया गया? दरावाज अगर तोड़ा गया तो क्या कमरे की सभी खिड़कियां अंदर से बंद थी? खिड़कियो के ग्रिल दुरूस्थ हैं, या नहीं? पुलिस को सुसाइड नोट नहीं मिला है।
सूचना पर घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए मोतिहारी सदर अस्पताल भेज दिया है। राहुल उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिलान्तर्गत सिकरा थानाक्षेत्र के रामनगर ऋषि निवासी सत्याप्रकाश सिंह के पुत्र थे। मामले की जांच चल रही है। पुलिस ने घटना की जानकारी तकनीकी सहायक के परिजनों को भेजी है। देर शाम तक परिजन नहीं पहुंच सके थे। थानाध्यक्ष अशोक कुमार ने बताया कि प्रखंड कृषि पदाधिकारी राज बिहारी ने दूरभाष पर बताया कि पुराने कृषि कार्यालय के आवास में तकनीकी सहायक राहुल कुमार सिंह (30) ने गले में फंदा लगा पंखे से लटककर हुआ शव पाया गया है।
- तीन साल से अरेराज में कायर्रत थे राहुल पदाधिकारी राज बिहारी ने बताया कि राहुल पिछले तीन साल से यहां कार्यरत थे। उसने अपना आवास मंदिर परिसर में रखा था।सोमवार की सुबह प्रखंड परिसर में आने के बाद दफ्तर के साथियों से बात की। उसके बाद भोजन करने के लिए जब मोबाइल पर संपर्क किया गया तो मोबाइल स्विच ऑफ मिला। फिर पुराने कृषि कार्यालय में खोजने के लिए पहुंचा तो अंदर से दरवाजा बंद मिला। शंका के आधार पर खिड़की से झांक कर देखा गया तो उसका शव छत से लटक रहा था।
जेब से मिला ड्राइविंग लाइसेंस व नकद, तय हो चुका था ब्याह
मौके पर पहुंची पुलिस ने राहुल के शव की जांच की। इस दौरान उसकी जेब से 250 रुपये नकद एवं ड्राइविंग लाइसेंस बरामद किया गया। कमरे की तालाशी के दौरान वहां से किसी तरह का सुसाइड नोट नहीं मिला है। उधर, सूत्रों के अनुसार राहुल की शादी भी तय हो चुकी थी।