बिहार
मोतिहारी पुलिस ने कुणाल व देवा को रिमांड पर लिया
By Deshwani | Publish Date: 26/1/2018 12:01:18 AMमोतिहारी। पुलिस ने हाल ही में गिरफ्तार किए गये कई कांडों के आरोपी कुणाल सिंह व देवागुप्ता को तीन दिनों के लिए रिमांड पर लिया है। दोनों आरोपियों से दो अलग-अलग आपराधिक मामलों में पुलिस ने रिमाण्ड पर लिया है। न्यायलय से आदेश होने के बाद दोनों आरोपियों को नगर थाने ने हिरासत में लेकर गहन पूछताछ कर रही है। पुलिस का कहना है कि कुणाल सिंह को पुलिस हिरासत से भागने के सिलसिले में पूछताछ की जा रही है। कुणाल 22 मार्च 17 को न्यायलय में पेशी के दौरान पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया था। वही देवा गुप्ता से छोटू जायसवाल हत्या कांड में पूछताछ की जा रही है।