मोतिहारी
चिरैया में ठंढ से बुजुर्ग महिला की हुई मौत
By Deshwani | Publish Date: 24/1/2018 11:57:59 PMमोतिहारी। चिरैया। अर्चना रंजन।
प्रखंड के खड़तरी मध्य पंचायत के फेनहारा गांव निवासी स्व. विजय सिंह की पत्नी मुसमात रामदेनी देवी 50 वर्ष की मौत मंगलवार की रात्रि ठंढ लगने से हो गई। ग्रामीणों का कहना है कि रामदेनी देवी काफी गरीब महिला थी। वह गरीबी में हीं अपनी जीवन बसर कर रही थी। मंगलवार की रात्रि अचानक उसे ठंढ लग गई। उनकी बेटी मनीषा (12) व पल्लवी (9)ने इसकी सूचना अपने पड़ोसियों को दी। इसके बाद आस पड़ोस के लोगों ने स्थानीय स्तर पर उक्त महिला का प्राथमिक उपचार करना शुरू किया। लेकिन पैसा के अभाव में उसे बाहर नहीं ले जाया जा सके। इसी बीच उसकी मौत हो गई। घर में कोई पुरुष सदस्य मौजूद नहीं रहने के कारण मृत महिला का दाह संस्कार उनके पाट्टीदार द्वारा कर दिया गया। घटना की सूचना पर उनका पुत्र भूलन हैदराबाद से घर के लिए ट्रेन पकड़ लिया है। इधर उस वार्ड के वार्ड सदस्य ब्रजेश ठाकुर व स्थानीय पंचायत के मुखिया परमहंस भगत ने घटना की पुष्टि की है। वहीं कहा है कि मृतक के पुत्र को बाहर से आने पर इसकी लिखित सूचना बीडीओ व सीओ चिरैया को दी जाएगी।