बिहार
मोतिहारी में दो पिस्टल व कारतूस के साथ माफिया गिरोह के 3 हिरासत में, एके 47 के लिए रेड
By Deshwani | Publish Date: 23/1/2018 11:47:28 PMमोतिहारी। नगर थाने की पुलिस ने बेलीसराय व बलुआ से दो बदमाशाें को दो पिस्टल व 4 कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस का कहना है कि गिरफ्तार किए गये सभी भागलपुर सेन्ट्रल जेल में बंद सजायाफ्ता कैदी मोतिहारी, पताही के लक्ष्मी सिंह के लिए काम करते हैं। इनकी निशानदेही पर एके 47 की बरामदगी के लिए पुलिस जगह-जगह रेड कर रही है। गिरफ्तार युवकों में बेलीसराय निवासी रिंकू गुप्ता तथा बलुआ टाल निवासी प्रिंस कुमार का नाम शामिल है। एक अन्य युवक भी हिरासत में लिया गया है।
पुलिस का कहना है गिरफ्तार युवकों ने माफिया नामक आपराधिक गिरोह बनाए हुए हैं। बताया कि इस गिरोह के कई सहयोगी जेल जा चुके हैं। जिनमें उमंग दूबे, लाल साहेब, सचिन कुमार व अंकुर श्रीवास्तव शामिल हैं। बताया कि ये शातिर लक्ष्मी सिंह के लिए काम करते हैं। ये लोग शहर व शहर के आस-पास के इलाके में आपराधिक घटनाओं को अंजाम देते हैं। इनकी निशानदेही पर पुलिस एके 47 की बरामदगी के लिए रेड कर रही है।