ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगातदेश की संस्कृति का प्रसार करने वाले सोशल मीडिया कंटेंट क्रिएटर को प्रधामंत्री ने संर्जक पुरस्कार से सम्मानित किया'दंगल' फेम सुहानी भटनागर की प्रेयर मीट में पहुंचीं बबीता फोगाट
बिहार
मोतिहारी में जाली करेंसी कारोबार के संदेह में महिला सहित दो गिरफ्तार, इनके पास मिले महज दो जाली नोट
By Deshwani | Publish Date: 21/1/2018 9:35:49 PM
मोतिहारी में जाली करेंसी कारोबार के संदेह में महिला सहित दो गिरफ्तार, इनके पास मिले महज दो जाली नोट

प्रतीकात्मक तस्वीर।

 मोतिहारी। हरसिद्धि पुलिस ने जाली भारतीय करेंसी की तस्करी के संदेह में दो लोगों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार लोगों में एक महिला भी शामिल है। हालांकि इनके पास से ज्यादा मात्रा में जाली नोट नहीं मिले हैं। इनके पास से दो हजार के दो जाली नोट ही मिले हैं। गिरफ्तार लोगों की पहचान पुलिस के अनुसार नेपाल का मदन सहनी व हरसिद्धि की यादवपुर पंचायत निवासी शारदा बतायी गयी है। मिली जानकारी के अनुसार हरसिद्धि बाजार स्थित गायत्री किसान सेवा केन्द्र पेट्राैल पंप पर बोलोरो में डिजल भरवाने के बाद 2 हजार का नोट दिया गया। नोजल मैन को दो हजार के रुपये पर संदेह हुआ। ध्यान से देखा तो पाया कि यह जाली नोट है। तत्काल उसने पुलिस को इसकी सूचना दी। पुलिस ने बोलोरो पर सवार महिला व पुरुष को हिरासत में ले लिया। जांच करने पर उनके पास 2 हजार का एक और जाली नोट निकला। पुलिस मामले की जांच कर रही है। पता कर रही है कि वाकई ये जाली नोटों के कारोबारी हैं ? या किसी ने इन्हें धोखे से जाली नोट थमा दिए हैं।

 
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS