बिहार
मोतिहारी में छोटू जायसवाल हत्या के फरार अभियुक्त देवा गुप्ता ने सीजेएम के न्यायालय में किया सरेण्डर
By Deshwani | Publish Date: 20/1/2018 10:17:13 PMप्रतीकात्मक तस्वीर।
मोतिहारी। चर्चित छोटू जायसवाल हत्याकांड के फरार अभियुक्त शहर के छतौनी निवसी देवा गुप्ता ने शनिवार को मुख्य न्यायायिक दंडाधिकारी की अदालत में सरेण्डर कर दिया। पुलिस ने उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया। पुलिस सूत्रों का कहना है कि वह एक दूसरे केस में अपनी जमान लेकर भागने की फिराक में था। लिहाजा जमानत के लिए गवाही में आए लोगों को हिरासत में लेकर दबाव डालने व कचहरी की पुलिस घेराबंदी के बाद उसने सीजेएम की अदालत में सरेण्डर कर दिया। पुलिस प्रशासन प्रशासन का कहना है कि उसे रिमाण्ड पर लेने की अरजी दी जाएगी।
पुलिस का कहना है कि देवा गुप्ता पर छोटू जायसवाल हत्या कांड सहित हत्याकांड सहित हत्या, रंगदारी व कैदी को जेल से भगाने सहित कई मामले चल रहे हैं। वह शातिर कुणाल सिंह(फिलवक्त जेल में) को जेल से भगाने का भी आरोपी बताया गया है। पुलिस का कहना है कि पूर्व में पीपरा में राजतिलक नामक बदमाश के साथ देवा की गिरफ्तारी को रेड किया गया था। जिसमे राजतिलक पकड़ा गया और देवा पुलिस को चकमा देकर फरार होने में सफल रहा था।