मोतिहारी
रामगढ़वा में अगलगी में नौ झोपड़ियां खाक, लाखों की क्षति
By Deshwani | Publish Date: 20/1/2018 8:27:02 PMमोतिहारी। देशवाणी न्यूज नेटवर्क
रामगढ़वा अंचल क्षेत्र की आमोदेई पंचायत के वार्ड नम्बर 2 शोभा टोला में शुक्रवार की देर रात्रि करीब 11 बजे अचानक लगी आग से 9 झोपड़ियां जल कर राख हो गईं।
घटना में चार भैंस,दो गाय समेत एक दर्जन बकरियां भी जल गईं,जबकि लाखों रुपये की संपत्ति,अनाज,कपड़े जल कर राख हो गए। बीडीओ जितेंद्र कुमार ने बताया कि अग्निपीड़ितों को तत्काल एक- एक कम्बल दिया गया है। ग्रामीणों ने शनिवार को बताया कि सभी लोग खाना खाकर सोने चले गए थे। इस बीच अलाव से फूस की झोपड़ी में आग लग गई। देखते देखते आसपास के सभी फूस की झोपड़ियां जल कर राख हो गईं। सूचना पर ग्रामीणों ने एकत्रित होकर दमकल,चापाकल व पाइप के सहारे आग पर काबू पाया। घटना में करीब छह लाख की संपत्ति खाक हो गयी। इस बाबत पीड़ितों सहित महतो,शिव बच्चन महतो,भुवारी महतो,शेषनाथ महतो,रविन्द्र महतो,रूदल महतो,मुरारी महतो तथा अमर महतो ने सरकारी सहायता के लिए अंचल कार्यालय में लिखित आवेदन शनिवार को दिया है।