मोतिहारी
पताही में विद्यालय के लिए भूमि अधिग्रहण के खिलाफ ग्रामीणों का प्रदर्शन
By Deshwani | Publish Date: 9/12/2017 6:59:19 PMमोतिहारी। देशवाणी न्यूज नेटवर्क
पताही प्रखंड क्षेत्र के नवसृजित विद्यालय मिर्जापुर के लिए अधिग्रहित की गई भूमि पर गाड़े गए बस बल्ले को ग्रामीणों ने शनिवार को उखाड़ फेंका और जमकर प्रदर्शन किया।
ग्रामीण नंदलाल पासवान, राजमंगल महतो, बैजू पासवान, आलम राय, जोधन साह आदि ने बताया कि विद्यालय के लिए अधिग्रहित भूमि पहले गांव के सभी जाति के परिवार में मृत व्यक्तियों का शव जलाने का कार्य होता था। वहीं स्कूल के प्रधान शिक्षक राज किशोर सिंह ने बताया कि इस अधिग्रहित भूमि का एनओसी सर्टिफिकेट अंचल द्वारा जारी किया गया है। इसके बाद इस भूमि पर विद्यालय के बच्चों की पढ़ाई लिखाई का कार्य किया जा रहा था। इस संबंध में अनुमंडल पदाधिकारी शैलेश कुमार ने बताया कि विद्यालय के लिए अधिग्रहित भूमि की जांच कर दोषियों पर कानूनी कारवाई की जाएगी।