बिहार
राष्ट्रीय लोक अदालत शनिवार को, तैयारी पूरी, होंगे विभिन्न मामले निष्पादित
By Deshwani | Publish Date: 8/12/2017 8:07:34 PMमोतिहारी। देशवाणी न्यूज नेटवर्क
कोर्ट परिसर में शनिवार को लगने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत की तैयारी की समीक्षा जिला जज सह विधिक सेवा प्राधिकार के अध्यक्ष कृष्ण शंकर सिंह सेंगर ने की। बताया कि बैंक लोन, भूमि विवाद, सुलहनीय आपराधिक मामलों के अलावा बीमा कंपनियों से जुड़े दावा वाद, उपभोक्ता अदालत में लंिबत मामलों का निपटारा होगा। इसके लिए वरीय न्यायिक पदाधिकारी एडीजे रामरंग तिवारी, सब जज कमलेश चंद्र मिश्र, जेएम ब्रजेश त्रिपाठी, एसडीजेएम मनोज कुमार सहित दस अलग-अलग तीन सदस्यीय पीठों का गठन किया गया है, जिसमें सिकरहना और अरेराज अनुमंडल में गठित पीठ भी शामिल हैं। प्राधिकार के सचिव प्रकाश मिश्र ने बताया कि उदघाटन के बाद मामलों का निपटारे का कार्य आरंभ होगा।