मोतिहारी
रामगढ़वा में अगलगी में दो घर खाक, लाखों की क्षति
By Deshwani | Publish Date: 7/12/2017 6:42:46 PMमोतिहारी। देशवाणी न्यूज नेटवर्क
रामगढ़वा प्रखंड के बन्धुवरवा गांव में अगलगी में दो घर जल गए। घटना रामेश्वर टोले में हुई। घटना में लाखों की सम्पत्ति नष्ट हो गई। अग्निपीड़ितों में माया साह व गया साह शामिल हैं। यह घटना बुधवार की देर रात की बताई जाती है। बहरहाल इसकी सूचनी अंचल प्रशासन को दे दी गई है। समाचार प्रेषण तक अगलगी के कारणों का पता नहीं चल सका था।