बिहार
चुनाव को ले आज रात 12 बजे से सील हो जाएगी भारत-नेपाल सीमा
By Deshwani | Publish Date: 5/12/2017 6:39:19 PMमोतिहारी। देशवाणी न्यूज नेटवर्क
नेपाल में आगामी सात दिसम्बर को होने वाले प्रतिनिधि व राज्य सभा चुनाव के कारण मंगलवार रात 12 बजे से भारत नेपाल सीमा सील होगी।
यह जानकारी रक्सौल कस्टम डीसी संतोष कुमार ने देते हुए बताया कि सीमा आगामी 7 दिसम्बर तक के लिए सील रहेगी। इस दौरान आयात- निर्यात पूरी तरह बंद रहेगा व यातायात ठप रहेगा। यह निर्णय हाल अकटंमें बीरगंज में हुए दोनों देश के सीमावर्ती जिलों के उच्चाधिकारियों की उच्च स्तरीय बैठक में चुनाव को देखते सुरक्षा के मद्देनजर लिया गया था। कस्टम डीसी श्री कुमार ने बताया कि लैंड कस्टम होकर किसी भी सवारी का परिचालन नहीं किया जायेगा। ताकि चुनाव में गड़बड़ी उत्पन्न करने वाले असामाजिक तत्वों की घुसपैठ पूरी तरह रोकी जा सके। इसके लिए कस्टम चेकपोस्ट पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित की गई है। उधर सोमवार रात से बीरगंज ईनरवा भंसार नेपाल कस्टम सीमा सील कर दी है। यह कार्य नेपाल के गृह मंत्रालय के निर्देश पर सुरक्षा समिति की बैठक के बाद किया गया है। इसकी जानकारी पर्सा जिला के डीएम बिनोद प्रकाश सिंह ने आज दी।