बिहार
कल्याणपुर प्रखण्ड सहायक नशा करने के आरोप में गिरफ्तार
By Deshwani | Publish Date: 4/12/2017 11:00:00 PMमोतिहारी। कल्याणपुर। रागिनी मिश्रा।
मोतिहारी। कल्याणपुर प्रखंड कार्यालय के सहायक को शराब का नशा करने के आरोप में सोमवार को गिरफ्तार कर लिया गया। दरअसल आज प्रखंड क्षेत्र के काफी संख्या में लोग आरटीपीएस केन्द्र पर जातीय व आवासीय बनवाने के िलए ब्लाॅक पहुंचे हुए थे। लिहाजा किसी का काम नहीं हो पा रहा था। इससे लोग आक्रोशित हो गये और उन्होंने प्रखंड कार्यालय में ताला लगा दिया। बताया गया कि प्रखण्ड सहायक राजेन्द्र राम ने शराब पी ली है। वे नशे में हैं। इसी कारण आरटीपीए केन्द्र पर काम नहीं हो पा रहा था। इसबात का हल्ला होने पर ग्रमीणों ने हंगामा शुरू कर दिया। फिर कुछ लोगों ने कार्यालय सहायक राजेन्द्र राम को पकड़कर पुलिस को सौप दिया। थानाध्यक्ष आश्विनी कुमार तिवारी ने बताया कि प्रखण्ड सहायक राजेंद्र राम की मेडिकल जांच कराकर जेल भेज दिया गया है।