ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगातदेश की संस्कृति का प्रसार करने वाले सोशल मीडिया कंटेंट क्रिएटर को प्रधामंत्री ने संर्जक पुरस्कार से सम्मानित किया'दंगल' फेम सुहानी भटनागर की प्रेयर मीट में पहुंचीं बबीता फोगाट
बिहार
जयंती पर याद किए गए देशरत्न, समारोहों का आयोजन कर दी गई श्रद्धांजलि
By Deshwani | Publish Date: 3/12/2017 6:00:20 PM
जयंती पर याद किए गए देशरत्न, समारोहों का आयोजन कर दी गई श्रद्धांजलि

मोतिहारी। देशवाणी न्यूज नेटवर्क


प्रथम राष्ट्रपति देशरत्न डा.राजेंद्र प्रसाद की जयंती जगह-जगह समाराेहपूर्वक मनाई गई। मुख्य कार्यक्रम शहर के मोतीझील के समीप स्थित राजेन्द्र बाल उद्यान में हुआ। इस क्रम में राजेन्द्र बाल उद्यान में उनकी मूर्ति पर माला चढ़ाई गई। राजद के लोकसभा पूर्व प्रत्याशी विनोद कुमार श्रीवास्तव ने भी माल्यार्पण किया और राजेन्द्र बाबू की जीवनी से सीख लेने की बात कही। इस दौरान राजनीतिक दलों के नेताओं, सामाजिक संगठनों से जुड़े लोगों व बुद्धिजीवियों ने उनकी प्रतिमा पर पुष्प अर्पित किया। साथ ही उनके बताये रास्तों पर चलने की प्रतिबद्धता जतायी। मौके पर राजद जिलाध्यक्ष सुरेश प्रसाद यादव, पूर्व प्राचार्य प्रो विनय वर्मा, एलआइसी डीओ अनिल वर्मा, सांस्कृतिकर्मी अभय अनंत अादि मौजूद थे। इधर, डॉ राजेन्द्र प्रसाद की जयंती शिक्षा विभाग द्वारा मेधा दिवस के रूप में मनायी गयी। इस दौरान शहर के प्रभावती गुप्ता कन्या उच्च विद्यालय में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसका उदघाटन डीईओ इफ्तेखार अहमद व डीपीओ साक्षरता सुनील कुमार गुप्ता ने किया। मौके पर डीईओ ने छात्राओं से पूरे मनोयोग से पढाई कर देश का नाम रौशन करने का आह्वान किया। मौके पर चित्रकला, निबंध लेखन प्रतियोगिता भी आयोजित की गयी।

image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS