मोतिहारी
राजा बाजार में बाइक व साइकिल में टक्कर, एक घायल
By Deshwani | Publish Date: 2/12/2017 12:28:16 AMप्रतीकात्मक तस्वीर।
मोतिहारी। शहर के राजा बाजार में एक बाइक व साइकिल सवार जोरदार टक्कर हो गयी। इस दुर्घटना में साइकिल सवार गंभीर रूप से घायल हो गये। घायल व्यक्ति सुगौली के पजियरवा निवासी महेन्द्र मिश्र हैं। इनका इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है। फिलहाल पुलिस ने बाइक को अपने कब्जे में लिया है। बाइक सवार शहर के छोटा बरियापुर निवासी हैं। इनसे पुलिस पूछताछ कर रही है। दुर्घटना बलुआ कचहरी रोड में राजा बाजार के पास शहीद स्मारक के समीप हुई है।