बिहार
घने कोहरे के कारण आधा दर्जन वाहन टकराए, तीन घायल
By Deshwani | Publish Date: 1/12/2017 8:00:08 PMडुमरियाघाट। देशवाणी न्यूज नेटवर्क
डुमरियाघाट थाना क्षेत्र के मोतिहारी से गोपालगंज जाने वाले मार्ग में खजुरिया जोगजला बाबा मंदिर के समीप राजमार्ग -28 शुक्रवार की अहले सुबह घने कोहरे के कारण लगभग आधा दर्जन से अधिक वाहनों की एक के बाद एक जोरदार टक्कर होती चली गई। घटना में तीन व्यक्ति घायल हो गए। मिली जानकारी के अनुसार घने कोहरे के कारण गोपालगंज जानेवाली लेन में आगे अज्ञात वाहन द्वारा एकाएक ब्रेक लागने से सभी गाड़ियां एक दूसरे से टकराती गई। इस दौरान घायल हदीस चालक प्रतापगढ़ , मान्धाता थाना क्षेत्र के निवासी हैं, वही राघवेंद्र सिंह केटवा निवासी हैं एवं सोनू अंसारी हाजीनगर निवासी बताया जाता है। सभी यूपी िनवासी बताए जाते हैं। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस ने दल बल के साथ घटना स्थल पर पहुंच सभी घायलों को निजी अस्पताल में पहुँचाया। थानाध्यक्ष अभिनव दूबे ने बताया कि सभी घायलों का ईलाज स्थानीय नर्सिंग होम में कराया गया। बाकी लोगों को आंशिक चोटें आई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।