बिहार
मोतिहारी के केसरिया में देर रात गोली मार किया घायल, मुजफ्फरपुर रेफर
By Deshwani | Publish Date: 28/11/2017 11:00:00 PMमोतिहारी।देशवाणी न्यूज नेटवर्क। पूर्वी चम्पारण के केसरिया थाना के तिरलोकवा चौक के पास मंगलवार की देर रात बाइक सवार अपराधियों ने एक व्यक्ति को गोली मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। घायल भुसलौवा गांव निवासी चद्रकिशोर सिंह बताए जा रहे हैं। अपराधियों ने इन्हें तीन गोलियां मारी हैं। बताया गया है कि दो बाइक पर सवार अपराधियों ने चद्रकिशोंर सिंह की बाइक को ओवरटेक कर उनपर गोलियों की बौछार कर दी। उन्हें उनके पेट, पीठ व बांह में कुल तीन गोलियां लगी है। गोली मारने के बाद अपराधी अपनी दोनों बाइक छोड़कर बगल में लगी ईंख के खेत में होते हुए पैदल भाग गये। घटना की सूचना के बाद घटना स्थल पर पुलिस पहुंच गयी है। पुलिस ने दोनों बाइक जब्त कर लिए हैं।
चन्द्रकिशोर सिंह श्राधकर्म के भोज से लौट रहे थे
मिली जानकारी के अनुसार यह घटना आज देर रात करीब साढ़े न बजे की है। चद्रकिशोर सिंह आज बनकट निवासी भुलन चौधरी के यहां से
उन्हें बेहतर इलाज के लिए मुजफ्फरपुर ले जाया गया है। श्राधकर्म में गये हुए थे। वहां भोज खाकर लौट रहे थे तभी उनका पीछा कर रहे दो बाइक पर सवार चार अपराधियों ने तिरलोकवा चौक के निकट कान्हीं गांव के पास घेर लिया और ताबड़तोड़ गोलियां चलानी शुरू कर दी। जिसमें उन्हंे तीन गोलियां लग गयीं। घटना की सूचना पर चकिया डीएसपी मुन्द्रिका प्रसाद व केसरिया थाना प्रभारी संजीव कुमार पुलिस बल के साथ पहुंच गये। डीएसपी श्री प्रसाद का कहना है कि घटना का कारण पुरानी अतावत है। घायल चन्द्रकिशोर सिंह ने हमलावरों की पहचान कर ली है। जल्दी ही अपराधी पकड़ लिए जाएंगे। उनके विभिन्न संभावित ठिकानाें पर छापेमारी की जा रही है। बताया जाता है कि चन्द्रकिशोर सिंह किसान है आैर ठीकेदारी भी करते हैं।