मोतिहारी
बिहार राज्य प्रारंभिक-माध्यमिक शिक्षक संघ के प्रखंड अध्यक्ष बने जितेंद्र
By Deshwani | Publish Date: 28/11/2017 9:00:44 PMअर्चना रंजन। मोतिहारी। चिरैया।
बिहार प्रांत प्रारंभिक-माध्यमिक शिक्षक संघ की बैठक सोमवार को जिलाध्यक्ष पिंकू कुमार की अध्यक्षता में राजकीय मध्य विद्यालय रूपहारा में हुई। बैठक में संघ के संगठन विस्तार पर विस्तृत रूप से चर्चा की गई। इस कड़ी में संघ के जिलाध्यक्ष पिंकू कुमार ने संगठन का विस्तार करते हुए संघ का प्रखंड इकाई का गठन किया। जिसमें बैठक में उपस्थित शिक्षकों ने सर्वसम्मति से संघ के अध्यक्ष पद पर जितेंद्र कुमार, उपाध्यक्ष पद पर हरिश्चंद्र कुमार, मंत्री पद पर विकास कुमार सिंह व पवन सिंह का मनोनयन किया। इस प्रकार अन्य कई पदों पर भी शिक्षकों का मनोनयन किया गया। जिलाध्यक्ष पिंकू कुमार ने बताया चिरैया में संगठन का विस्तार कर जिन शिक्षकों को जिन पदों का दायित्व सौंपा गया है, वे लोग अपने-अपने दायित्वों की जिम्मेवारी हमेशा शिक्षकों के हित के लिए जारी रखेंगे। स्थानीय स्तर पर शिक्षकों की नित्य आने वाली समस्याओं का समाधान कराना उनका परम् कर्त्तव्य होगा। वहीं संघ के नव मनोनीत प्रखंड अध्यक्ष जितेंद्र कुमार ने उपस्थित शिक्षकों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि आप शिक्षकों ने मुझ पर विश्वास कर हमारा साथ दिया है। मैं हमेशा आप सभी शिक्षकों के हित में कार्य करूंगा। वहीं नव मनोनीत संगठन मंत्री ने वहां मौजूद संगठन के जिलाध्यक्ष सहित संगठन के वरीय नेताओं व शिक्षकों का धन्यवाद ज्ञापन किया। मौके पर संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष अभिषेक कुमार पांडेय, नरेंद्र कुमार, संतोष कुमार यादव, मनोज राम, देवव्रत कुमार आदि सहित दर्जनों शिक्षक मौजूद थे।