बिहार
कुणाल के शागिर्द को गुड़गांव से दबोचा गया, लाया जा रहा है मोतिहारी
By Deshwani | Publish Date: 19/11/2017 11:57:42 PMराम सिंह को गुड़गांव में गिरफ्तार किया गया है।
मोतिहारी। पूर्वी चम्पारण की पुलिस ने गुड़गांव पुलिस के सहयोग से राम सिंह उर्फ विजय सिंह को हरियाणा के गुड़गांव से दबोच लिया है। पुलिस को इसकी काफी दिनों ने से तलाश थी। पुलिस का कहना है कि वह कुणाल सिंह गिरोह का एक्टिव सदस्य है। उसपर रक्सौल के कैंब्रिज स्कूल में एके 47 से फायरिंग करने सहित कई आरोप हैं। पुलिस का कहना है कि उसे ट्रांजिट रिमांड पर लिया जा रहा है। बताया गया है कि कैंब्रिज स्कूल गोलीकांड के अलावा बब्लू दूबे हत्याकांड, छतौनी के गैस व्यवसायी अजय राय की हत्या व कल्याणपुर में हुए मुठभेड़ में वह शामिल था।