ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी के केसरिया से दो गिरफ्तार, लोकलमेड कट्टा व कारतूस जब्तभारतीय तट रक्षक जहाज समुद्र पहरेदार ब्रुनेई के मुआरा बंदरगाह पर पहुंचामोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगात
बिहार
मोतिहारी नगर थाना के तत्कालीन 6 पुलिस पदाधिकारियों पर विभागीय कार्रवाई के निर्देश
By Deshwani | Publish Date: 18/11/2017 11:25:08 PM
मोतिहारी नगर थाना के तत्कालीन 6 पुलिस पदाधिकारियों पर विभागीय कार्रवाई के निर्देश

डीआइजी अनिल कुमार सिंह। फाइल फोटो-फेसबुक से।

मोतिहारी। चपांरण प्रक्षेत्र के डीआइजी अनिल कुमार सिंह ने शनिवार को नगर थाने का निरीक्षण किया। थाने के लंबित पड़े फाइलों को देखकर डीआइजी श्री सिंह ने नगर थाना के मुंशी को फटकार लगायी व तत्कालीन 6 पुलिस पदाधिकारियों पर विभागीय कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। ये सभी पुलिस पदाधिकारी 2012 से 2017 तक नगर थाने में तैनात थें। जिसमें तत्कालीन थाना प्रभारी आनंद कुमार सिंह, प्रियरंजन, रामाशीष कामती, सुनील शर्मा व संतोष कुमार का नाम शामिल हैं। इनपर अपने-अपने कार्यकाल में थाने के रिकाॅर्ड अप टू डेट नहीं रखने व डोसियर कम्पलिट नहीं रखने के लिए जिम्मेवार बताया गया है।

 डीआइजी श्री सिंह ने नगर थाने के कागजात अध्यतन नहीं होने व डोसियर कम्पलिट नहीं होने पर काफी चितां जताई है। जिले के दागी लोगों की सूची को डोिसयर कहा जाता है। श्री सिंह ने शहर में हो रही चोरियों काे रोकने के लिए कई दिशा निर्देश दिए। चाेरी की घटना के उद्भेन के लिए वैज्ञानिक तरीके को अपने को कहा। बतया कि जमानत पर छूटे चोरों पर नजर रखें। सीसीटीवी के फुटेज से जानकारी प्राप्त करें।
दरअसल 2012 के बाद से वरीय पुलिस पदाधिकारियों द्वारा नगर थाने का निरीक्षण नहीं किया गया। 2008 डीआइजी एसके भारद्वाज, 2012 में सुनील कुमार झा ने थाने का निरीक्षण किया था। इस अवधि के बाद नगर थाने का कोई निरीक्षण नहीं किया गया। 
2012 के बाद आज नगर थाने का निरीक्षण डीआइजी श्री सिंह ने किया। इस मौक पर डीआइजी श्री सिंह के साथ एसपी उपेन्द्र कुमार शर्मा, नगर थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर अनंत कुमार, सदर डीएसपी पंकज रावत मौजूद थें।
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS