बिहार
नशे की हालत में चिकित्सक के साथ दुर्व्यवहार करने वाला स्टाफ धराया, डॉक्टरों ने दी थी हड़ताल की धमकी
By Deshwani | Publish Date: 18/11/2017 9:34:00 PMमोतिहारी। देशवाणी
पुलिस ने नशे की हालत में चिकित्सकों के साथ गाली-गलौज करने के मामले में चतुर्थवर्गीय कर्मचारी को धर दबोचा। गिरफ्तार कर्मचारी शंकर मल्लिक हैं। मिली जानकारी के अनुसार डा.अरशद कमाल डयूटी पर थे, इसी दौरान कर्मी ने किसी बात को लेकर उनके साथ दुर्व्यवहार किया। इसके बाद चिकित्सक उसकी गिरफ्तारी को अड़ गए। साथ ही धमकी दी कि अगर उसकी गिरफ्तारी नहीं होती तो आंदोलन किया जाएगा। पुलिस ने तब तत्परता दिखाते हुए उसे धर दबोचा। उसका मेडिकल चेकअप करा लिया गया है। जांच में शराब पीने की सत्यता पायी गयी है। रविवार को उसे न्यायिक हिरासत में भेजा जाएगा।