ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी के केसरिया से दो गिरफ्तार, लोकलमेड कट्टा व कारतूस जब्तभारतीय तट रक्षक जहाज समुद्र पहरेदार ब्रुनेई के मुआरा बंदरगाह पर पहुंचामोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगात
बिहार
कृषि रोड मैप से बिहार के किसानों की होगी कायापलट: अखिलेश
By Deshwani | Publish Date: 18/11/2017 7:59:17 PM
कृषि रोड मैप से बिहार के किसानों की होगी कायापलट: अखिलेश

- नगर भवन में भाजपा किसान मोर्चा का किसान समागम संपन्न

मोतिहारी। सचिन कुमार सिंह


नगर भवन मोतिहारी में शनिवार को भाजपा किसान मोर्चा द्वारा किसान समागम का आयोजन किया गया। इसकी अध्यक्षता जिलाध्यक्ष रामशरण यादव ने की। इस अवसर पर किसानों को संबोधित करते हुए किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश कुमार सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और कृषि मंत्री राधा मोहन सिंह किसानों की आय 2022 तक  दुगुनी करने के लिए दृढ़ संकल्प है। इसी दिशा में केंद्र और राज्य की सरकार भी चल रही है। पिछले दिनों 1 लाख 54 हजार करोड़ की लागत से बिहार की सरकार ने कृषि रोड मैप लाया है जो बिहार के किसानों के दशा सुधारने में बड़ा कदम है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार राज्यों के माध्यम से योजनायें लागू करती है। अभी कुछ ही दिनों से राज्य एवं केंद्र में एक प्रकार की सरकार है, बावजूद इसके 2014 से इस जिले में कृषि के क्षेत्र में कई महत्वपूर्ण कार्य हुए हैं, जिसमे पशुधन विकास के लिए नस्ल सुधार हेतु करनाल से कृषि विज्ञान केंद्र पीपरा कोठी को जोड़कर किसानों को कृत्रिम गर्भाधान हेतु प्रशिक्षित भी किया गया और 2500 से ज्यादा किसान अपने पशुओं के नस्ल सुधार का लाभ ले पाए हैं। पीपराकोठी में मधुमखी पालन,मछलीपालन, जैविक उत्पाद, गुड़ उत्पादन, मशरूम उत्पादन,बॉस निर्मित सामग्री का प्रशिक्षण लेकर सैकड़ों किसान लाभान्वित हुए हैं। साथ ही बांस के लिए हाईटेक नर्सरी, दलहन बीज उत्पादन परियोजना, समेकित मधुमक्खी विकास केंद्र, आर्या परियोजना के लिए राशि का आवंटन कर स्वीकृति दी जा चुकी है। कृषि एवं डेयरी विकास केंद्र की स्थापना एवं प्रधानमंत्री कौशल विकास केंद्र का चयन कृषि मंत्री राधामोहन सिंह के प्रयासों से किया गया है। मदर डेयरी का उपक्रम बापू धाम मिल्क प्रोड्यूसर कंपनी की स्थापना कर दर्जनों स्थानों पर दुग्ध शीतक एवं संग्रह केंद्र के माध्यम से अच्छे मूल्यों पर दूध बेचकर हजारों किसान लाभान्वित हो रहे है। जिले में दो स्थानों पर पशु आरोग्य मेला के माध्यम से हजारों पशुओं का स्वास्थ्य परीक्षण एवं चिकित्सा का लाभ किसानों को मिला। आगे जिले के 10 स्थानों पर मेले का आयोजन किए जाने की योजना है। आज सरकार हरित क्रांति, श्वेत क्रांति एवं नीली क्रांति पर जोर दे रही है बिहार का नया कृषि रोड मैप में  खेती का अच्छा उत्पाद , उत्पाद का प्रसंस्करण एवं उचित बाजार और मूल्य किसानों को दिलाने की योजना है। इस किसान समागम को विधान पार्षद बब्लू गुप्ता,विधायक श्यामबाबू यादव,पूर्व विधायक कृष्ण नंदन पासवान,मोर्चा के प्रदेश मंत्री राजीव कुमार सिंह ,पूर्व जिलाध्यक्ष सुनील मणि तिवारी, चंद्रकिशोर मिश्रा एवं अल्पसंख्यक मोर्चा के राष्ट्रीय मंत्री अब्दुल रहमान ने संबोधित किया। इस अवसर पर जिलाउपाध्यक्ष अनिरुद्ध सहनी, बसंत मिश्रा, जिला महामंत्री डॉ. लालबाबू प्रसाद,अनिल राय,किसान मोर्चा के  नागेंद्र मिश्रा,नवल कुशवाहा, शशिरंजन दुबे, रजनीश सिंह,रामएकबाल कुशवाहा, शम्भू सिंह,अखिलेश सिंह, राजेन्द्र यादव,अजित सिंह,नीरज मिश्रा उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन किसान मोर्चा के जिला महामंत्री अजय सिंह एवं धन्यवाद ज्ञापन किसान मोर्चा के जिला महामंत्री पवन राज ने किया।

image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS