ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगातदेश की संस्कृति का प्रसार करने वाले सोशल मीडिया कंटेंट क्रिएटर को प्रधामंत्री ने संर्जक पुरस्कार से सम्मानित किया'दंगल' फेम सुहानी भटनागर की प्रेयर मीट में पहुंचीं बबीता फोगाट
मोतिहारी
बाल दिवस पर श्रद्धा के साथ याद किए गए चाचा नेहरू
By Deshwani | Publish Date: 14/11/2017 8:15:08 PM
बाल दिवस पर श्रद्धा के साथ याद किए गए चाचा नेहरू

मोतिहारी। देशवाणी न्यूज नेटवर्क


बाल दिवस के अवसर पर शहर के सभी सरकारी व गैर सरकारी स्कूलों में पूरी श्रद्धा के साथ देश के प्रथम प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू को याद किया गया। इस दौरान केबर्न्स इंटरनेशनल स्कूल में आयोजित एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्राचार्य शाहनवाज आलम ने कहा कि राष्ट्र निर्माण में पंडित नेहरू की अहम भूमिका पर अपनी बात रखी। कहा कि नेहरू के पदचिन्हों पर चलकर ही उनके सपनों के भारत का सपना साकार किया जा सकता है। वहीं विद्यालय निदेशक मंडल के सदस्य विनय उपाध्याय ने कहा कि प्राचीन काल से ही मानव सभ्यता के विकास में भारत ने संपूर्ण विश्व को एक निर्णायक दिशा देने का काम किया है। नेहरू जी ने उसी विकास को निरंतर जारी रखने के लिए बच्चों को प्रेरित करते रहे। कार्यक्रम में विभिन्न सांस्कृतिक मंचन द्वारा बच्चों का उत्साहवर्धन किया गया। बच्चों ने भी सांस्कृतिक कार्यक्रमों में खूब बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। वहीं निदेशक मंडल के दूसरे सदस्य डा.नीतेश कुमार ने गुणवत्तापूर्ण शिक्षा को आधार बनाकर ही बच्चों के भविष्य निर्माण की दिशा प्रशस्त िकए जाने पर जोर देने की बात कही।
वाइस प्रिंसिपल अंकिता मिश्रा ने कार्यक्रम का संचालन करते हुए शिक्षा के क्षेत्र में दिन-प्रतिदिन आ रहे तकनीकी विकास के अनुरूप विद्यालयाें में आवश्यक इंफ्रास्ट्रक्चर मुहैया िकए जाने पर बल दिया। मौके पर विद्यालय शिक्षक रामअयोध्या राय, राकेश पंडित, मिथिलेश तिवारी, जमशेद आलम, बीके पांडेय, उमर खान, अंजलि कश्यप, अख्तर अली, अनुराग सिंह, शिवांगी मिश्रा, अभिषेक कुमार, अंजू कुमारी, अनुजा सागर, अंशु कुमारी के अलावा पंखुड़ी रंजन, कमलेश झा, आराध्या, मेराज, राजेश, राजेश्वर सिंह आदि मौजूद थे।

image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS