ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी के केसरिया से दो गिरफ्तार, लोकलमेड कट्टा व कारतूस जब्तभारतीय तट रक्षक जहाज समुद्र पहरेदार ब्रुनेई के मुआरा बंदरगाह पर पहुंचामोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगात
बिहार
एनआइए की टीम मोतिहारी आई, तो क्या हाथ लग गये नकली नोटों के दो धंधेबाज‍?
By Deshwani | Publish Date: 12/11/2017 11:38:13 PM
एनआइए की टीम मोतिहारी आई, तो क्या हाथ लग गये नकली नोटों के दो धंधेबाज‍?

प्रतीकात्मक तस्वीर।

मोतिहारी। एनएआइए के दो पदाधिकारी रविवार को नगर थाना में पुलिस पदाधिकारियों से मिलकर जाली नोटों के मामलों की विस्तृत जानकारी ली। हालांकि सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार यह टीम घोड़ासहन व जीतना के क्रमश: दो शातिर नकली नोटों के धंधेबाजों को दबाेचने आई थी।  नगर थाना पुलिस ने वर्ष 2008 में नकली नोटों के साथ दोनों को गिरफ्तार किया था। फिलहाल ये दोनों जमानत पर छूटे हुए है।
 हालांकि पुलिस ने इसकी पुष्टि नहीं की है।  मिली जानकारी के अनुसार हाल ही में दिल्ली में नकली नोटों के साथ एक धंधेबाज को गिरफ्तार किया है। इनके पास से 2 हजार व 50 रुपये के नकली भारतीय करेंसी जब्त की गयी थी। गिरफ्तार तस्कर के तार पूर्वी चम्पारण से जुड़े बताए गये हैं। नकली नोट के तस्कर की निशानदेही पर एनआइए की टीम मोतिहारी पहुंची है। 2008 में नगर पुलिस ने 70 हजार के नकली भारतीय करेंसी के साथ पूर्वी चम्पारण में जीतना निवासी अशोक सहनी व घोड़ासहन के सुधीर कुशवाहा को गिरफ्तार किया था। ये दोनों अभी जमानत पर छुटे हुए हैं।  दिल्ली में गिरफ्तार नोटों के तस्कर ने इन्हीं दोने के नाम अपने स्वीकारोक्ति बयान में दिया है। इसीलिए एनआई की टीम इन दोनो की खोज में आई है। टीम में डीएसपी व एक इंस्पेक्टर आए हुए हैं। 
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS