बिहार
दहेज के लिए पत्नी को गर्म रॉड से दागकर घर से निकाला
By Deshwani | Publish Date: 10/11/2017 9:06:24 PMमोतिहारी/तुरकौलिया। आशा कुमारी
तुरकौलिया थाना के बेलवाराय तिवारीटोला बेदामी देवी ने अपने ही पति के विरुद्ध दहेज प्रताड़ना की प्राथमिकी थाना में दर्ज कराई है। पुलिस ने आरोपी पति राजू साह को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। दर्ज प्राथमिकी में महिला बेदामी देवी ने कहा कि उसकी शादी 10 वर्ष पहले हुई थी। शादी के दो वर्ष बाद से ही उसके ससुराल वाले बाइक और सोने की चेन मांग रहे थे। असमर्थता जताने पर उसके साथ हमेशा मारपीट की जाती थी। जान मारने की कई बार कोशिश भी कर चुके हैं। इस बीच गत बुधवार को उसके सास-ससुर ने उसके हाथ-पैर बांध दिये और पति ने लोहे के रॉड को आग पर गर्म करके शरीर के कई हिस्सों मे दाग दिया। जिससे बदन पर गहरा जख्म हो गया है। किसी तरह जान बचाकर वहां से भागी और दूसरी जगह छुप कर रात गुजारी। दोनों बच्चे ससुराल में ही हैं। अब वह अपने पिता बाबूनंद साह के यहां बंजरिया थाना के खड़वा मुसहरीटोला जा रही है। इधर थानाध्यक्ष अखिलेश कुमार मिश्र ने बताया कि महिला के बयान पर प्राथमिकी दर्ज कर उसके के पति को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया।