बिहार
तनावमुक्त जीवन जीना है तो परमात्मा का ध्यान करें: वीके कंचन
By Deshwani | Publish Date: 10/11/2017 7:14:48 PMमोतिहारी। देशवाणी न्यूज नेटवर्क
शहर के बीएड कॉलेज में आयोजित सात दिनी कार्यक्रम में तनाव मुक्ति मेडिटेशन के प्रथम सत्र में ब्रह्माकुमारी कंचन बहन ने कहा कि अगर हमें तनावमुक्त जीवन जीना है,तो हम अपनी प्राप्तियों के प्रति फोकस्ड हो जाए। जो कुछ हमारे पास है, उसके लिए परमात्मा का धन्यवाद करें। खुशी हमारी प्रापर्टी है, हमारे जीवन का आधार है, इसलिए हर परिस्थिति में हमें खुश रहना है। शाम के सत्र में भागवत कथा का रहस्य बताते हुए सृष्टि प्रकरण का वर्णन किया गया। साथ ही साथ किस प्रकार चार युगों का चक्र चलता है। कलयुग के अंत में स्वयं परमात्मा इस धराधाम पर अवतरित होकर विश्व परिवर्तन का कार्य करते हैं, इस गुप्त कर्तव्य की विवेचना की गई। इस दौरान वामन भगवान की झांकी दिखाई गई।