बिहार
पिपरा में चाकूमार वैशाली के आदित्य से 1.20 लाख लूटे, छोड़कर भागे दोस्त
By Deshwani | Publish Date: 8/11/2017 9:06:50 PMपिपरा। सुनीता भारद्वाज
पिपरा थाना क्षेत्र के चिंतामनपुर लाइन होटल के समीप चाकूमार एक व्यक्ति से 1.20 लाख रुपये लूटने का मामला प्रकाश में आया है। जानकारी के अनुसार वैशाली के पातेपुर निवासी आदित्य अभिनव मंगलवार की रात चार दोस्तों संग गोपालगंज के थावे से कार से दर्शन कर लौट रहे थे। इसी दौरान चिंतामनपुर लाइन होटल के समीप गाड़ी खड़ी कर बाहर उतरे। तभी अल्टो व बाइक से पूर्व से पीछा कर रहे बदमाश आ धमके और उससे पैसा छीनने लगे। विरोध करने पर आदित्य को चाकूमार घायल कर दिया। हैरत की बात यह है कि साथी को इस हाल में छोड़ उसके तीन दोस्त भाग निकले। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। प्रथम दृष्टया पुलिस मामले को संदिग्ध मान रही है।