मोतिहारी
एक तो शराब का नशा, उस पर से पत्नी की पिटाई, हुई जेल
By Deshwani | Publish Date: 7/11/2017 9:44:49 PMमोतिहारी। देशवाणी न्यूज नेटवर्क। शराब के नशे में अपनी पत्नी की पिटाई करना महगां पड़ा। पति को जेल की हवा खानी पड़ी। पत्नी बबिता देवी आत्म निर्भर है। मिशन चौक पर बबिता देवी अपनी चाय की दुकान चलाती है। पति सागर महतो को शराब की बुरी लत लग गयी है। मंगलवार को बबिता चाय की दुकान चला रही थी। तभी उसका पति कथित रूप से शराब के नशे में आया। बबिता के साथ गाली गलौज करने लगा। मना करने पर उसकी पिटाई भी करने लगा। इसी बीच छतौनी थाना पुलिस गश्त करते हुए पहुंच गयी। पति सागर महतो को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। उसपर शराब पीने व पत्नी को प्रताड़ित करने के जुर्म लगाए गये हैं।