बिहार
क्या वह सचमुच इतनी धृणा करती थी कि पति का जननांग ही काट लिया
By Deshwani | Publish Date: 6/11/2017 11:20:00 PMमोतिहारी। देशवाणी न्यूज नेटवर्क।
पत्नी का पर्यायवाची शब्द अर्धांगिनी भी है। मतलब पति व पत्नी एक दूसरे के बिना अधूरा हैं। फिर वह किस मानसिक परिस्थित में पति का जननांक काट सकती है। क्या वह सचमुच इतनी प्रताड़ित की गयी होगी? खैर यह सब देखने व मंथन करने के लिए कानून व माननीय न्यायालय है। फिलहाल इस घटना पर गौर करें। एेसा वाक्या पूर्वी चम्पारण में प्रकाश में आया। पूर्वी चम्पारण के लखौरा बहुअरी निवासी घायल पति राधव सहनी का इलाज माेतिहारी के सदर अस्पताल में चल रहा है। इन्होंने पुलिस को दिए आवेदन में अपनी पत्नी सुशीला देवी को आरोपित किया है। बतया है कि उनका जननांक उनकी पत्नी ने रविवार की रात काट दिया। इनकी शादी दो वर्ष पूर्व पश्चिमी चम्पारण में मझौलिया के सरसौला में हुई थी। पत्नी सुशीला ने अपने पति राधव सहनी व ससुरालियों पर दहेज प्रताड़ना का मामला दर्ज कराया था। बाद में पंचायत हुई तो फिर सुशीला देवी ससुराल आ गयी। फिर बीती रात यह घटना घटी। उन्होंने बतया है कि जब वे सोए थे तब उनका जननांग काट लिया गया।