मोतिहारी
अजय बने जिला पुलिस एसोसिएशन के अध्यक्ष, रामबाबू सचिव
By Deshwani | Publish Date: 5/11/2017 9:14:40 PMमोतिहारी। देशवाणी न्यूज नेटवर्क
जिला पुलिस एसोसिएशन का चुनाव रविवार को बेलबनवा स्थित पुलिस क्लब में संपन्न हुआ। सर्वसम्मति से अध्यक्ष छौड़ादानो सर्किल इंस्पेक्टर अजय कुमार, सचिव दरपा थानाध्यक्ष रामबाबू प्रसाद, उपाध्यक्ष गजेन्द्र कुमार सिंह, संयुक्त सचिव अशोक राम व कोषाध्यक्ष मेहीलाल यादव चुने गए। चुनाव के पर्यवेक्षक नित्यानंद सिंह थे। एसोसिएशन के नई कार्यकारिणी के चुनाव पर हर्ष व्यक्त करते हुए बधाई दी गई है।