बिहार
घोड़ासहन में बनेगा अनाज भंडारण के लिए गोदाम, सहकारिता मंत्री ने की घोषणा
By Deshwani | Publish Date: 5/11/2017 7:27:22 PM- चंपारण सत्याग्रह शताब्दी समारोह के दूसरे दिन किया गांधी व कस्तूरबा की प्रतिमा का अनावरण
घोड़ासहन। राजू सिंह
चंपारण के ऐतिहसिक गांव भेलवा कोठी अवस्थित गांधी उच्च विद्यालय के खेल मैदान में गांधी ग्राम सेवा समिति में तत्वावधान में ''चंपारण सत्याग्रह शताब्दी समारोह'' के तहत आयोजित कार्यक्रम के दूसरे चरण में रविवार को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं माता कस्तूरबा की प्रतिमा का अनावरण सहकारिता मंत्री राणा रणधीर सिंह , शिवहर संसद रमा देवी व बेतिया संसद संजय जायसवल ने संयुक्त रूप से किया। कार्यक्रम का विधिवत उद्घाटन मंत्री श्री सिंह, शिवहर सांसद व आयोजक मंडल के प्रेम चंद्र प्रसाद, संजय सिंह पटेल, अमरेंद्र कुमार, चुन्नू सिंह, जिला पार्षद अध्यक्ष प्रियंका जायसवल एवं जदयू जिलाध्यक्ष भुवन पटेल व पूर्व विधायक पवन जायसवल ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। मौके पर राज्य सभा सदस्य अनिल साहनी, चिरैया बिधायक लालबाबू गुप्ता, बिधान पार्षद सतीश कुमार, वरीय गांधीवादी कुमार प्रशांत, अन्ना मलाई, पूर्व जिला पार्षद मंजू देवी ने कार्यक्रम को संबोधित किया। इस दरम्यान वक्ताओं ने ''नील का दर्द व चंपारण सत्याग्रह विषयक पर अपने विचारों को रखते हुए कहा कि देश में अमन चैन के लिए गांधी द्वारा बताया गया सत्य और अहिंसा का एक मात्र मार्ग है। जिसपर चलना समय की मांग है। वक्ताओं ने अंग्रेजो की बर्बरता की चर्चा करते युवाओं को देश के प्रति अपनी सोंच को बदलने का आह्वान किया। बिहार सरकार के सहकारिता मंत्री राणा रणधीर सिंह ने आपने सम्बोधन के दौरान यहाँ अनाज भण्डार भवन बनाने सहित कई घोषणाएं की। कार्यक्रम की अध्यक्षता चुन्नू सिंह ने किया। संचालन अमरेंद्र सिंह ने किया। इसके पूर्व मूर्ति निर्माणकर्ता प्रसिद्ध सैंड आर्टिस्ट मधुरेंद्र एवं स्थानीय पत्रकारों को शॉल व मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया। मौके पर ग्रामीण मनोज सिंह, मुन्ना सिंह, नितेश सिंह, हरेन्द्र पंडित, रामदेव कुशवाहा, सुरेश सिंह उपस्थित रहे।