बिहार
गंगा स्नान करने आए युवक की बूढ़ी गंडक में डूबने से मौत
By Deshwani | Publish Date: 4/11/2017 7:39:00 PMचिरैया। देशवाणी न्यूज नेटवर्क
प्रखंड क्षेत्र के लालबेगिया पुल स्थित सिकरहना बूढी गंडक नदी में स्नान करने आए एक युवक की डूबने से मौत हो गई। मृतक मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बासमन भवानीपुर कॉलोनी निवासी सुरेश दास का पुत्र संतोष दास (20) बताया गया है। जो कार्तिक पूर्णिमा के मौके पर उक्त नदी में डुबकी लगाने आया था। शुक्रवार की मध्य रात्रि में डुबकी लगाने के बाद दोस्तों के कहने पर नदी पार करते समय वह नदी की धार में डूब गया। रात भर उसके दोस्त नदी के दोनों किनारों पर ढूंढते रहे। लेकिन उसका कहीं उसका अता पता नहीं चला। सूर्योदय होने के बाद उसका शव नदी में तैरता हुआ मिला। जिसे वहां उपस्थित लोगों के सहयोग से अस्पताल पहुंचाया गया। जहां डॉक्टरो ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक चार भाइयों में तीसरे नम्बर पर था। जो बंगलोर में रहकर मजदूरी करता था। दीपावली के समय वह घर आया था। बताते चलें कि उक्त नदी में प्रत्येक वर्ष कार्तिक पूर्णिमा के दिन गंगा स्नान करने सैकड़ो लोग आते हैं। इसके बाद भी घाट पर प्रशासन की ओर से किसी तरह की व्यवस्था नहीं की गई थी। चिरैया थानाध्यक्ष अवधेश कुमार ने कहा कि उक्त घटना स्थल मुफ्फसिल थाना क्षेत्र में आता है।