मोतिहारी
खाने बनाते महिला झुलसी, पटना रेफर
By Deshwani | Publish Date: 31/10/2017 9:21:22 PMप्रतीकात्मक तस्वीर।
मोतिहारी। पूर्वी चम्पारण में लखौरा थाना के लखौरा में मंगलवार को एक महिला खाने बनाते समय आग की चपेट में आ गयी। इस दुर्घटना वह बुरी तरह झुलस गयी है। इनकी स्थिति गंभीर बतायी जा रही है और इ्रन्हें पटना रेफर कर दिया गया है। घायल महिला पश्चिमी चम्पारण के मझाौलिया की निवासी राहुल साह की पत्नी मेघा देवी हैं। मेघा हाल ही में लखौरा स्थित अपने मायके आयी हुई थीं। आज खाना बनाते समय यह दुर्घटना हुई। परिजन ने उन्हें मोतिहारी सदर अस्पताल लाया। चिकित्सकों ने उनकी स्थिति को देखते हुए पटना रेफर कर दिया।