बिहार
कल्याणपुर व मेहसी पेट्रोलपंप लूटने वाले बदमाशों की योजना मंटू दूबे की हत्या की थी
By Deshwani | Publish Date: 30/10/2017 9:28:14 PMअपराधियों को पकड़ने के बाद प्रेस को संबोधित करते एसपी उपेन्द्र शर्मा।
मोतिहारी। इसी महीने कल्याणपुर व मेहसी में पेट्रोल पंप लूटकांड को अंजाम देने वाले बदमाशों की अगली योजना एक ठीकेदार की हत्या करने की थी। दोनों लूटकांडों में शामिल 5 बदमाशों ने गिरफ्तारी के बाद पुलिस के समक्ष अपने स्वीकारोक्ति बयान में उक्त राज खोले हैं। एसपी उपेन्द्र कुमार शर्मा ने बतया कि इनकी योजना मुजफ्फरपुर के साहेबगंज निवासी ठीकेदार मंटू तिवारी की हत्या की योजना थी। बताया गया है कि 4 वर्ष पूर्व ठीकेदार के भाई की हत्या कर दी गयी थी। एसपी श्री शर्मा ने बतया कि पेट्रोल पंप लूट में प्रयुक्त हथियार पकड़ीदयाल के सिरहा निवासी राकेश सिंह से खरीदी गयी थी। राकेश सिंह सिरहा के एक हत्याकांड में फरार चल रहा है। लूटकांड में दबोचे गये बदमाशों के पास से पुलिस ने दो अपाची बाइक जब्त की हैं। दोनों अपाची बाइक मुजफ्फरपुर से लूटी गयी थी। इनका सरगना मुजफ्फरपुर में बरुराज के लखनसेन निवासी विक्की सिंह है। विक्की के साथ इसी गांव के अंकित सिंह, राजा सिंह व रोहित सिंह तथा साहेबगंज के पप्पू सिंह को पुलिस ने दबोच लिया है। इनका एक साथी फरार है। एसपी श्री शर्मा का कहना है कि छापेमारी की जा रही है। जल्द ही वह भी सलाखों की पीछे होगा। बताया कि इनपर मजफ्फरपुर के मोतीपुर, बरुराज व साहेबगंज में हत्या व लूट के मामला दर्ज हैं। संबंधित थानों को इसकी सूचना दे दी गयी है।
यहां बतया दे इसी अक्टूबर की 18 तारीख को कल्याणपुर स्थित पेट्रोलपंप व 23 को मेहसी के हरपुरनाग स्थित रिलायंस पेट्रोल पंप से इन बदमाशों ने हथियार के बल पर लाखों रुपये लूट लिए थे। अपराधियों को पकड़ने में चकिया डीएसपी मुन्द्रिका प्रसाद, चकिया थानाध्यक्ष ई. संजय सिंह, मेहसी थानाध्यक्ष विकास तिवारी, पीपरा कोठी थानाध्यक्ष रंजन व राजेपुर के ललित कुमार शामिल थें।