मोतिहारी
30 को सभी लोक सेवक लेंगे भ्रष्टाचार मिटाने का संकल्प, चलेगा सतर्कता अभिचेतना सप्ताह
By Deshwani | Publish Date: 28/10/2017 7:57:17 PMमोतिहारी। देशवाणी न्यूज नेटवर्क
जिले में 30 अक्टूबर से 4 नवंबर तक सतर्कता अभिचेतना सप्ताह का आयोजन किया जाएगा। इसके तहत 30 अक्टूबर को सभी लोक सेवकों द्वारा भ्रष्टाचार निवारण संबंधी संकल्प लिया जाएगा। इसके लिए सभी शाखाओं के पदाधिकारियों व कर्मचारियों को इस दिन अनिवार्य रूप से मौजूद रहने का निर्देश दिया गया है। इसके साथ ही जिले में अवस्थित विद्यालयों व महाविद्यालयों में भ्रष्टाचार निरोधक विषय पर वाद-विवाद व लेख प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। इसके लिए जिला शिक्षा पदाधिकारी को आवश्यक कार्रवाई का निर्देश दिया गया है। वहीं प्रखंड व अनुमंडल स्तर पर भी भ्रष्टाचार निवारण संबंधी संकल्प सभा का आयोजन किया जाएगा।