ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी के केसरिया से दो गिरफ्तार, लोकलमेड कट्टा व कारतूस जब्तभारतीय तट रक्षक जहाज समुद्र पहरेदार ब्रुनेई के मुआरा बंदरगाह पर पहुंचामोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगात
मोतिहारी
जन सुनवाई में मजदूरों ने रखी अपनी समस्याएं, दी गई योजनाओं की जानकारी
By Deshwani | Publish Date: 28/10/2017 7:44:27 PM
जन सुनवाई में मजदूरों ने रखी अपनी समस्याएं, दी गई योजनाओं की जानकारी

Demo picture

मोतिहारी। देशवाणी न्यूज नेटवर्क


बंधुआ मुक्ति मोर्चा द्वारा शहर के एमएस कॉलेज परिसर में शनिवार को जनसुनवाई कार्यक्रम का आयोजन किया गया। श्रम अधीक्षक दिवाकर दूबे ने मजदूरों की समस्याएं विस्तार से सुनी और कहा कि मजदूरों की समस्याओं के समाधान के लिए श्रम विभाग गंभीर है। सरकार व विभाग द्वारा असंगठित क्षेत्र के मजदूरों के कल्याण के लिए चलाई जा रही योजनाओं की विस्तार से जानकारी दी और उसका लाभ लेने की अपील की। मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष मनोहर मानव ने मोर्चा की गतिविधियों पर प्रकाश डाला। कहा कि पूरे देश में अभियान चलाया जा रहा है। लोक अदालत की सदस्या अधिवक्ता ममता रानी वर्मा व उपभोक्ता फोरम के सदस्य अजहर हुसैन अंसानी ने मजदूरों के निबंधन व लेबर कार्ड बनाने पर जोर दिया। इस मौके पर रामानंद प्रसाद, बबीता श्रीवास्तव, संजय सत्यार्थी, रंजीत गिरि, डा.विजय शर्मा, परमानंद ठाकुर व नगर इंस्पेक्टर लेबर हैदर अली ने अपने-अपने विचार व्यक्त किए। मौके पर स िजलाध्यक्ष शबनम खातून, विनोद िसंह, पूिर्णमा देवी आदि मौजूद थे। संचालन इंतेजारूल हक ने किया।

image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS